भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले पेट्रोल पंप मालिकान
मुगलसराय(चंदौली): पेट्रोल पंप कर्मियों व उनके मालिक से हुई मारपीट के मामले में पंप संचालकों ने शनिवा
मुगलसराय(चंदौली): पेट्रोल पंप कर्मियों व उनके मालिक से हुई मारपीट के मामले में पंप संचालकों ने शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे वाराणसी सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात की। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने पुलिस उच्चाधिकारियों से वार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, उचित धारा लगाने और पंप संचालक अनिल अग्रवाल को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही।
मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता पर हमला किया गया है, वह सुनियोजित एवं धन उगाही के लिए है। हमले के सीसी टीवी फुटेज से स्पष्ट होता है कि सपा सरकार में बदमाश निरंकुश तरीके से भय व्याप्त करके धन उगाही में लगे हुए हैं। जिस प्रकार से हमला किया गया और उसके बाद काउंटर से पैसे लूटे गए हैं, ऐसी गुंडागर्दी भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा जिस प्रकार से आए दिन समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराधों में वृद्धि हो रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में बीजेपी चुप नहीं रहेगी। प्रदेश में गुंडाराज व भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जगह जगह भाजपा के कार्यकर्ता व जनता भी कमर कस चुकी है। मुगलसराय की घटना इस बात का प्रतीक है कि सपा सरकार में अपराधियों के हौसले कितने बढ़े हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप ¨सह, जिला प्रभारी भूपेश चौबे, राजकिशोर, शिवपूजन राम, शिव तपस्या पासवान, सुरेंद्र ¨सह, अनिल ¨सह, रमेश जायसवाल, दर्शना ¨सह, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद थे।