तीन पहलवानों ने जीता कांस्य पदक
मुगलसराय (चंदौली) : आगरा में आयोजित 57वीं अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेल कुश्ती ट
मुगलसराय (चंदौली) : आगरा में आयोजित 57वीं अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेल कुश्ती टीम के तीन पहलवानों ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इससे स्थानीय पहलवानों में काफी हर्ष है।
पदक पाने वाले पहलवानों में फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में संतोष कुमार यादव 74 किलो व जितेंद्र कुमार यादव 97 किलो, ग्रीको रोमन स्टाइल में सदानंद यादव 80 किलो वर्ग शामिल हैं। संतोष व सदानंद रेलवे परिचालन विभाग में व जितेंद्र विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। इस सफलता पर मंडल के खेल अधिकारी व वरीय मंडल वित्त प्रबंधक एसके मिश्रा और खेल सचिव सीबी ¨सह ने भी बधाई दी है। जानकारी देते हुए कोच सुरेंद्र कुमार व केके यादव ने बताया कि इससे स्थानीय मंडल का मान बढ़ा है। यहां के पहलवान देश विदेश के विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन करते रहते हैं।