Move to Jagran APP

सदर अस्पताल में गर्भवती की मौत

भभुआ (कैमूर): भभुआ सदर अस्पताल में शुक्रवार को महिला डाक्टर की लापरवाही के चलते एक गर्भवती की मौत हो

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 11:25 PM (IST)
सदर अस्पताल में गर्भवती की मौत

भभुआ (कैमूर): भभुआ सदर अस्पताल में शुक्रवार को महिला डाक्टर की लापरवाही के चलते एक गर्भवती की मौत हो गयी। घटना से गुस्साए मृतका के परिजनों ने जमकर बवाल किया। उनका साथ आशा कर्मियों ने भी दिया। इस दौरान हंगामा करने वालों ने महिला डाक्टर को लगभग एक घंटा अस्पताल के कमरे में बन्द रहने को विवश कर दिया।

loksabha election banner

सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद महिला डॉ को सुरक्षित निकालने में सफल रही। सदर अस्पताल पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। इसके बावजूद भी लोगों ने मृतका की लाश को सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर बितर कर दिया और

जाम को हटाया। सरिता देवी 26 वर्ष पति भुआल राम गांव रामगढ़ थाना भगवानपुर अपने मायके पलका गांव से शुक्रवार को सुबह 6 बजे सदर अस्पताल लाई गयी। उसे बच्चा पैदा होने वाला था।

उस वक्त डॉ किरण ¨सह ड्यूटी पर थी। जिन्होंने ऑपरेशन करने की बात कही। इसपर मरीज के परिजन पैसे की व्यवस्था करने गांव चले गए। मरीज को खून की कमी बताई गयी। जबकि अस्पताल में ब्लड बैंक है। उसके बाद भी मरीज को खून नहीं चढ़ाया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

इस घटना से नाराज मृतका के परिजनों और आशा कर्मियों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा।

भभुआ थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस

अस्पताल पहुंची और डॉ किरण ¨सह को सही सलामत बाहर निकालने में सफल रही।

बाद में अन्य लोग भी शामिल होकर लाश को सड़क पर रख जाम लगा

दिया। जिससे आवागमन घण्टों बाधित रहा। अंतत: पुलिस ने बल प्रयोग का निर्णय लिया और भीड़ को तितर बितर कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.