Move to Jagran APP

पिता-पुत्र की सरकार बर्बाद कर रही प्रदेश : स्वतंत्रदेव

चंदौली : स्थानीय एक वाटिका में शुक्रवार को भाजपा के चल रहे महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक हुई।

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 11:22 PM (IST)
पिता-पुत्र की सरकार बर्बाद कर रही प्रदेश : स्वतंत्रदेव

चंदौली : स्थानीय एक वाटिका में शुक्रवार को भाजपा के चल रहे महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव ¨सह ने कहा छह से 10 जुलाई तक पूरे प्रदेश में विशेष सक्रिय सदस्यता महा जनसंपर्क अभियान चलेगा। सभी कार्यकर्ता इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें।

loksabha election banner

उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की कारगुजारियों से भलीभांति अवगत हैं। प्रदेश में जंगलराज कायम है, पिता पुत्र की सरकार प्रदेश को बर्बाद करने पर तुली है। प्रदेश की सड़कें खस्ताहाल हैं, बिजली के लिए हाहाकार मचा है। इस बेदर्द सरकार को आमजनों से कोई लेना देना नहीं है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे कमर कसकर तैयार हो जाएं, इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। इस दौरान विभूति राय, सुरेंद्र ¨सह, अनिल ¨सह, राणा प्रताप ¨सह, डा. हरेंद्र राय, साधना ¨सह, दर्शना ¨सह, प्रमोद तिवारी आदि प्रमुख थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, संचालन उदयप्रताप ¨सह पप्पू ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.