वनों के संर्वधन पर हुई चर्चा
नौगढ़ (चंदौली): वन महोत्सव के तहत जयमोहनी रेंज अंतर्गत अमदहा बीट में पौधरोपण किया गया। प्रभागीय वनाध
नौगढ़ (चंदौली): वन महोत्सव के तहत जयमोहनी रेंज अंतर्गत अमदहा बीट में पौधरोपण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी मनोज सोनकर व ब्लाक प्रमुख अजवेन्द्र कश्यप ने फलदार व छायादार सहित कीमती पौधे रोपित कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
कहा कि वनों का संरक्षण व संर्वधन से ही पर्यावरण की सुरक्षा हो सकती है। वर्तमान परिवेश में वनों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है। वनों के घनत्व से ही प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सकता है। वनों का दोहन करने वाले लोग इसके लाभ का ध्यान सिर्फ अपने भौतिक सूख सुविधा तक ही सीमित रख रहे हैं। जो बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वृक्षों की संख्या बढ़ाने के लिए काशी वन्य जीव प्रभाग जुलाई माह में दो हजार हेक्टेयर वन भूमि में सवा तेरह लाख पौधो का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दौरान उपप्रभागीय वनाधिकारी एके जायसवाल सहित नौगढ़ मझगाई व जयमोहनी रेंज के रेंजर व ग्रामीणों ने संबोधित किया।