खाना बनाते समय रेलकर्मी की पत्नी झुलसी
मुगलसराय(चंदौली): रेलवे यूरोपियन कालोनी में गुरुवार को दिन में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी
By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 09:55 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 09:55 PM (IST)
मुगलसराय(चंदौली): रेलवे यूरोपियन कालोनी में गुरुवार को दिन में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग से एक रेल कर्मी की 45 वर्षीय पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
बिहार निवासी सुशील कुमार यादव ट्रैफिक विभाग में कार्य करते हैं। उनकी पत्नी कुमुद रोज की भांति किचन में खाना बनाने के लिए गई। चूल्हा जलाते ही सिलेंडर आग लग गई। इससे वह आग की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पाकर साथी कर्मचारियों सहित कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें