ग्रामीणों ने प्रधान का फूंका पुतला
सकलडीहा (चंदौली): कांधी गांव में समाजवादी व रानी लक्ष्मीबाई पेंशन में प्रधान द्वारा अनियमितता का आरो
सकलडीहा (चंदौली): कांधी गांव में समाजवादी व रानी लक्ष्मीबाई पेंशन में प्रधान द्वारा अनियमितता का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का पुतला फूंका विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने चेताया कि यदि पात्रों की सूची में संशोधन नहीं किया गया तो तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान ने ग्राम पंचायत अधिकारी से मिलकर उन लोगों को पेंशन की सूची में दर्ज कर लिया है, जो वास्तव में अपात्र है। रानी लक्ष्मी बाई पेंशन योजना में पहले से जो पात्र शामिल थे, उनका नाम निकाल कर अपात्रों का नाम दर्ज कर लिया गया है। वहीं समाजवादी पेंशन योजना में उन लोगों का नाम दर्ज है, जो पक्के मकान व चारपाहिया वाहनों के स्वामी हैं। गांव की सभी विकास परक योजनाओं में मानक की सर्वथा अनदेखी की जाती है। चेताया कि यदि उच्चाधिकारियों ने सूची में हस्तक्षेप कर अपात्रों को बाहर नहीं किया तो तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर फेंकना, गुलाबी, नंदलाल, विजय धर, चम्पा, सरोज, समी मिया, नामवर राय, संतोष, घुरे लाल, सामू राय सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित थे।