यूपी बिहार का वाटेंड अपराधी गिरफ्तार
भभुआ (कैमूर) : चंदौली और कैमूर (यूपी-बिहार) पुलिस के लिए सिरदर्द बना शातिर बदमाश निहोर मुसहर को क
भभुआ (कैमूर) : चंदौली और कैमूर (यूपी-बिहार) पुलिस के लिए सिरदर्द बना शातिर बदमाश निहोर मुसहर को कैमूर पुलिस ने रविवार की रात सुनहन थानाक्षेत्र के शेखवा गांव से धर दबोचा। प़ुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किया है। बदमाश पर डेढ़ दर्जन से अधिक हत्या, लूट, डकैती समेत अनेक संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।
कैमूर एसपी सुनील नायक ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी दी। बताया कि 30 अगस्त 2013 को वह लूट के मामले में गिरफ्तार हुआ था। जेल में तबियत खराब होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मौका देखकर एक सुरक्षा कर्मी की रायफल लेकर वह फरार हो गया था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। अस्पताल से फरार होने के बाद उसने इस अंतराल में चंदौली जिले के सैयदराजा थानाक्षेत्र में लूट, हत्या, डकैती, की डेढ़ दर्जन से अधिक वारदातें की। चंदौली पुलिस ने उसे गैंगस्टर में भी निरुद्ध किया है। यूपी पुलिस उसे काफी दिनों से खोज रही थी। वहीं सुनहन थाने में भी उसके ऊपर हत्या, डकैती, लूट समेत अनेक संगीन धाराओं में दो बार मुकदमा दर्ज हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी और बिहार पुलिस की टीमें लगी थी। रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि वह शेखवा गांव में है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।