Move to Jagran APP

प्रदर्शन कर पुलिस से की नोकझोंक

चंदौली : अखिल भारतीय वनजन श्रमजीवी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दोपहर वनाधिकार कानून के तहत अ

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 10:14 PM (IST)
प्रदर्शन कर पुलिस से की नोकझोंक

चंदौली : अखिल भारतीय वनजन श्रमजीवी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दोपहर वनाधिकार कानून के तहत अपने हक की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में आक्रोशित वनवासी महिलाओं द्वारा जबरन कलेक्ट्रेट में घुसने को लेकर पुलिस से हाथापाई व नोकझोंक भी की। बावजूद इसके महिलाएं कलेक्ट्रेट में घुसने में सफल रही। वनवासियों ने आरोप लगाया कि दंबगों के इशारे पर उन्हें वन भूमि से बेदखल किया जा रहा है।

loksabha election banner

नौगढ़ क्षेत्र के मझगांवा, भरदुआ, चकरघट्टा, चमेरबांध, लक्ष्मणपुर, गढ़वा, हरदहवा, औरहवा सहित एक दर्जन से ऊपर गांवों के वनवासी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन भूमि पर बेदखल किए जाने के विरोध व वनाधिकार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वे कलेक्ट्रेट गेट के समक्ष पहुंचने के बाद अंदर जाने के लिए मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों से गेट खोलने की मांग करने लगे।

गेट नहीं खोले जाने पर आक्रोशित वनवासी जवानों से हाथापाई पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी वनवासियों ने नोकझोंक की। वनवासियों का कहना रहा कि एक तो उन्हें वनाधिकार कानून 2006 का लाभ नहीं दिया गया ऊपर से दबंगों के इशारे पर उन्हें वनभूमि से बेदखल किया जा रहा है। चेतावनी दी की जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता वे यहां से वापस नहीं जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में ¨वदा देवी, राजकुमारी, जसवंत, विनोद, लालती, पुष्पा, गुलाबी सहित कई वनवासी महिलाएं व पुरुष शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.