किसान की गोली मारकर हत्या
भभुआ (कैमूर) : थानाक्षेत्र के गोड़हन गांव में गुरुवार की अलसुबह बदमाशों ने एक वृद्ध किसान की गोली मार
भभुआ (कैमूर) : थानाक्षेत्र के गोड़हन गांव में गुरुवार की अलसुबह बदमाशों ने एक वृद्ध किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जन्मजात अंधा था। मृतक के बड़े लड़के की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किसान शोभनाथ (72) बुधवार की रात भोजन आदि कर अपने घर के बाहर सोए थे। गुरुवार को तड़के घर के बाहर चली गोली की गूंज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हड़बड़ी में उठे परिवार व पड़ोसी लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां चारपाई पर शोभनाथ खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया पर उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत लोगों से पूछताछ की। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
उधर घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। वहीं पुलिस इसे भूमि विवाद मान रही है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या भूमि मामले को लेकर हुई है। किसान का एक व्यक्ति से वर्षो से भूमि विवाद चल रहा था। इसी के चलते यह हुआ है।