Move to Jagran APP

विरोध करने पर महिला को मारी गोली

भभुआ (कैमूर): जोर जबरदस्ती का विरोध करने पर मनचले युवक ने महिला को गोली मार दी। घटना के बाद मनचला भा

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 08:25 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 08:25 PM (IST)
विरोध करने पर महिला को मारी गोली

भभुआ (कैमूर): जोर जबरदस्ती का विरोध करने पर मनचले युवक ने महिला को गोली मार दी। घटना के बाद मनचला भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना थानाक्षेत्र के बिखवार गांव में बुधवार दोपहर की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

35 वर्षीय महिला दमयंती (परिवर्तित नाम) दोपहर में पड़ोसी के घर से अपने घर लौट रही थी। इसी बीच गुड्डू गौंड नामक युवक सुनसान स्थान पाकर उसे रोक लिया। साथ ही उसके संग जोर जबरदस्ती करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो युवक ने तमंचा सटाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। उधर महिला पिस्तौल देख कर भी सहमी नहीं और मनचले का विरोध करने लगी। माहौल बदलता देख मनचले ने महिला पर गोली दाग दी। गोली की गूंज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े लेकिन मौका पाकर आरोपी युवक भाग निकली। उधर घायल महिला को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.