छेड़खानी के आरोप में दो को जेल
इलिया (चंदौली): पुलिस ने रविवार की शाम छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को जेल भेज दिया। इस दौरान एक यु
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 09:03 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 09:03 PM (IST)
इलिया (चंदौली): पुलिस ने रविवार की शाम छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को जेल भेज दिया। इस दौरान एक युवक भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक माल्दह गांव के निवासी बताए गए हैं।
दरअसल रविवार की दोपहर बिहार के चांद थाना क्षेत्र के सोंगर गांव की तीन लड़कियां साइकिल से सैदूपुर बाजार में सामान खरीदने आई थी। शाम को घर लौटते समय वे बनरसियां गांव के समीप पुलिया पर पहुंची ही थी की इस दौरान बाइक सवार तीन युवक उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। लड़कियों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सौ नंबर पर फोन कर दिया। युवक बाइक से भाग ही रहे थे कि माल्दह पुलिया के समीप मौजूद दस्ते ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान एक युवक भागने में सफल रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें