आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म
भभुआ (कैमूर) : मोहनियां थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से 40 वर्ष के युवक ने दुष्कर्म क
By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 06:49 PM (IST)
भभुआ (कैमूर) : मोहनियां थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से 40 वर्ष के युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं बालिका का मेडिकल मुआयना कराकर कोर्ट में उसका बयान भी दर्ज किया।
पीड़िता की मां के अनुसार 40 वर्षीय रामअचित यादव गुरुवार की देर शाम उसके घर में आया और कहा कि उसके सिर में दर्द है। कोई दवा है तो दे दो। घर में कोई पुरुष न होने पर वह बच्ची को बहला फुसलाकर छत पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर वह छत पर गई तो युवक भाग गया। उसने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें