Move to Jagran APP

एक लाख सदस्य बनाने का है लक्ष्य

सकलडीहा (चंदौली): क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने कस्बे में अभियान चलाकर 350 लोगों को भाजपा का सदस्य

By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 10:04 PM (IST)
एक लाख सदस्य बनाने का है लक्ष्य

सकलडीहा (चंदौली): क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने कस्बे में अभियान चलाकर 350 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान सशक्त भारत, सशक्त भाजपा के तहत ग्रामीण जनमानस ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

loksabha election banner

इस मौके पर विधायक ने कहा कि 31 मार्च की निर्धारित अवधि तक पूरे जनपद में उन्होंने एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें 40 हजार सदस्य सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से बनाने हैं। कहा एक सदस्य कम से कम 100 लोगों को इस अभियान से जोड़ेगा। इस तरह हम शीघ्र ही अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। कहा युवाओं का भाजपा के प्रति बढ़ते रुझान को देखकर विरोधी दलों की नींद खराब हो हो गई है। वे दल भी ऐसा अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान सत्यप्रकाश गुप्ता, विंध्याचल तिवारी, देवेंद्र दत्त पांडेय, अवधेश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, प्रमोद सहित समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.