गरीबों व असहायों में हुआ कंबल का वितरण
पड़ाव(चंदौली): मुगलसराय विधानसभा के निवर्तमान सपा अध्यक्ष शमीम अहमद सिद्दीकी ने रविवार को चौरहट गांव
By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 09:05 PM (IST)
पड़ाव(चंदौली): मुगलसराय विधानसभा के निवर्तमान सपा अध्यक्ष शमीम अहमद सिद्दीकी ने रविवार को चौरहट गांव स्थित अपने आवास पर असहाय व गरीब लोगों में कंबल का वितरण किया। इस दौरान चौरहट, सेमरा, कटेसर सहित अन्य गांव के एक हजार लोग लाभांन्वित हुए।
इस अवसर पर शमीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि आज के युग में भी ऐसे लोग हैं जो असहाय हैं। इनकी हर वर्ग के लोगों को मदद करनी चाहिए। जानकारी दी कि हर वर्ष ठंड के मौसम में गरीबों व असहायों में कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी रखा जाएगा। इस मौके पर अफजाल अहमद, नौशाद अहमद सिद्दीकी, रामलखन यादव, रिंकू, बाबू खान, जलील बाबा आदि उपस्थित थे। कंबल पाए लोगों का कहना था कि ठंड के इस मौसम में कंबल से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें