स्टेट वालीबाल में जनवि बना विजेता
चंदौली : शहीद झूरी सिंह स्मारक राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय चंदौली की ट
चंदौली : शहीद झूरी सिंह स्मारक राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय चंदौली की टीम ने ज्ञानपुर को हराकर चैम्पियनशिप जीत ली। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
22 नवंबर को सेंट थामस स्कूल गोपीगंज में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन था। प्रतियोगिता में गाजीपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, भदोही, चंदौली, मीरजापुर समेत 16 टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मैच जनवि चंदौली और सेंट थामस स्कूल ज्ञानपुर के बीच हुआ। इसमें जनवि ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप जीत ली। प्रतियोगिता में बेस्ट अटैकर का खिताब अनंत नारायण सिंह व बेस्ट डिफेंडर पीयूष यादव रहे।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एके सिंह ने छात्रों को सम्मानित किया। कहा छात्र खेल ही नहीं बल्कि कला, साहित्य, संस्कृति, विज्ञान एवं संगीत के क्षेत्र में अपने हुनर को प्रदर्शित कर रहे हैं। विद्यालय के शिक्षक आरपी उपाध्याय, राजीव कुमार ने भी छात्रों को बधाई दी। वालीबाल टीम का नेतृत्व शारीरिक शिक्षक काशी प्रसाद और गणित शिक्ष जेपी सिंह ने किया।