पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
मुगलसराय(चंदौली): उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में 27 व 28 अक्टूबर को मेरठ में आय
मुगलसराय(चंदौली): उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में 27 व 28 अक्टूबर को मेरठ में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में जनपद के घोषित पदाधिकारी गुरुवार को नगर में पहुंचे। पदाधिकारी के प्रथम आगमन पर व्यापारियों ने ढोल नगाड़े बजाकर व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात जीटी रोड, धर्मशाला, बस स्टैंड, न्यू महाल, सब्जी मंडी आदि जगहों से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया गया। इसके बाद गल्लामंडी स्थिति कैंप कार्यालय पर सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर राजकुमार जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों के प्रति जो जिम्मेदारी मिली है उसे निभाने का प्रयास करेंगे। कहा कि व्यापारियों के लिए जिएंगे और मरेंगे। व्यापारियों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
विदित हो कि सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चंदौली जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि को व्यापार केशरी रत्न से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल को प्रदेश संगठन मंत्री, श्याम नारायण साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व नगर अध्यक्ष अजय जालान को उद्योग मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश जायसवाल, मंगल जायसवाल, अशोक जायसवाल, दयाराम जायसवाल, मनोज शर्मा, महावीर प्रसाद, गुप्तेश्वर जायसवाल, राहुल जायसवाल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।