24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा संपन्न
कमालपुर(चंदौली): राष्ट्रीय इंटर कालेज कमालपुर के प्रांगण में 26 अक्टूबर से चल रहे 24 कुंडीय गायत्री
By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 09:44 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 09:44 PM (IST)
कमालपुर(चंदौली): राष्ट्रीय इंटर कालेज कमालपुर के प्रांगण में 26 अक्टूबर से चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का समापन बुधवार को हुआ।
इस अवसर पर अयोध्या से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ आहुति के साथ यजमानों के यज्ञ का समापन कराया। यज्ञ समाप्ति के बाद वहां विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में पुरूष महिलाओं के साथ बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम को अयोध्या से आई टोली की विदाई की गई। इस अवसर पर डा. वेद व्यास राय, सुनील, सुरेंद्र, सुशील, राकेश, बृजराज चौबे, ममता सिंह, सीमा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें