जिलाधिकारी से मिल बताई समस्या
चंदौली : समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम सिंह यादव ने सोमवार को जिलाधिकारी एनके सिंह ने मिल उन्हें क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया।
जानकारी दी कि जिले के नरवन क्षेत्र में किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते किसानों द्वारा रोपी गई धान की फसल सूख रही है। उन्होंने कर्मनाश लिफ्ट का पानी छुड़ाने की गुजारिश की जिससे किसानों को राहत मिल सके।
वहीं चहनियां विकास क्षेत्र के ग्राम सभा हसनपुर में सरकार द्वारा पेयजल के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। लेकिन पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। मांग किया कि पाईप लाइन बिछाने के साथ कर्मनाशा लिफ्ट का पानी छोड़ा जाए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पुरा सोनहुला में राजस्व गांव सोनहुला को स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने की मांग की। बताया कि उक्त गांव राजस्व गांव का माक पूर्ण कर रहा है। जिलाधिकारी ने पूर्व जिलाध्यक्ष को कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कई संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।