मनरेगा के कार्यो में पारदर्शिता जरूरी
नौगढ़ (चंदौली) : स्थानीय ब्लाक परिसर में बुधवार को मनरेगा महिला मेठ के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
ब्लाक प्रमुख अजवेन्द्र सिंह कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम मनरेगा के तहत जो भी काम कराए जाते हैं उसमें पारदर्शिता बेहद जरूरी है। मेठ के माध्यम से मनरेगा के कार्यो का सही ढंग से देख रेख हो सकता है। प्रशिक्षित महिलाओं को उनके कर्तव्यों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि ईमानदारी से काम करने व कराने से सरकारी धन का सदुपयोग होगा। यह ग्राम पंचायत व आम लोगों के विकास में सहायक होगा।
इसके पूर्व क्षेत्र के 9 गांवों की महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसमें नर्वदापुर, देउरा, गोलाबाद, डुमरियां, रीठियां, अमदहा, तेंदुआ, भगेलपुर आदि गांव की महिलाएं प्रशिक्षित की गयी। कार्यक्रम में ग्राम्या संस्थान की नीतू सिंह, नीति, कमला, बच्चा, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।