प्रकाशोत्सव के लिए रवाना हुआ जत्था
By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 11:05 PM (IST)
चकिया(चंदौली) : गुरु तेगबहादुर के प्रकाशोत्सव में भाग लेने के लिए सिक्खों का समूह रविवार को मीरजापुर रवाना हुआ। सुबह नगर व आस पास के दर्जनों सिक्ख धर्मावलंबी नगर स्थित गुरु द्वारा परिसर में इक्ट्ठा हुए। सामूहिक सबद कीर्तन के बाद लोग गुरु के समक्ष अरदास किए। जो बोले सो निहाल, शस्त्रीयकाल, वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरुजी की फतेह का जयघोष किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सरदार राजकुमार सिंह ने बताया कि यहां के श्रद्धालु अहरौरा में आयोजित प्रकाशोत्सव में भाग लेंगे और जत्था में सरदार गौरव सिंह ज्ञान ज्ञान सिंह, सिद्धार्थ सिंह, योगेंद्र सिंह, रणजीत सिंह आदि अनेक लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें