कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ निकाली रैली
बुलंदशहर : डेरा सच्चा सौदा एवं 'यूथ वीरांगनाएं' संस्थान की कार्यकताओं ने शनिवार को कन्या भ्रूण हत्या, वेश्यावृति, मद्यपान, दहेज एवं अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ नगर में रैली निकाली। करीब एक हजार कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं स्लोगन पोस्टर लेकर जुलूस निकाला।
जनपद के विभिन्न इलाकों से आए कार्यकर्ता चांदपुर रोड स्थित डेरा आश्रम पर एकत्रित हुए। शनिवार सुबह दस बजे छेदाराम गोयल ने डेरा से रैली का शुभारंभ किया। रैली में बैनर, पोस्टर, स्लोगन लगी पट्टियां हाथ लेकर कार्यकर्ता कन्या भु्रण हत्या बंद करने, मद्यपान न करने, दहेज नहीं लेने आदि का नारा लगाते रहे। रैली में मोमराज, भूपेश, गजराज, अश्विनी, मदनपाल, विनोद, सतपाल, अशोक, रवींद्र, शकुंतला, पिंकी, रीता, मंजू, मिथिलेश, पूनम, कंचन, कोमल, पूजा, सोनल, कल्पना, मालती, बरखा, रवींद्र माथुर आदि शामिल हुए।
वीरांगनाएं चलाएंगी गांव-गांव अभियान
बुलंदशहर: यूथ वीरांगनाएं संस्थान ने गांव-गांव से मद्यपान व कन्याभ्रुण हत्या के खिलाफ अभियान चलाने का ऐलान किया है। संस्थान युवती एवं महिलाओं को अधिकार के प्रति जागरुक करेंगी। संस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कंचन एवं मंजू
ने बताया कि जनपद में युवतियों की एक टीम गठित की गई है। ये गांव-गांव जागरुकता अभियान चलाएंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर