Move to Jagran APP

अब सामूहिक दुष्कर्म की जांच करेगी शिकारपुर पुलिस

शिकारपुर (बुलंदशहर) : अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला को शिकारपुर से कार में ले जाकर सामूह

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jul 2017 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 10:48 PM (IST)
अब सामूहिक दुष्कर्म की जांच करेगी शिकारपुर पुलिस
अब सामूहिक दुष्कर्म की जांच करेगी शिकारपुर पुलिस

शिकारपुर (बुलंदशहर) : अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला को शिकारपुर से कार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दिल्ली से शिकारपुर कोतवाली में ट्रांसफर हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

गत 4 जुलाई को थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला शिकारपुर में जहांगीराबाद चौराहा चुंगी पर खड़ी थी। उसी समय महिला की ससुराल के दो लोग अन्य दो लोगों के साथ कार लेकर आ गए। चारों महिला को कार में बैठाकर दिल्ली में किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाने में दो आरोपियों को नामजद करते हुए सामूहिक दुष्कर्म व जाने से मारने की धमकी देने आदि की धाराओं में मामला दर्ज कराया। बाद में दिल्ली पुलिस ने मामला शिकारपुर कोतवाली से संबद्ध होने के कारण शिकारपुर थाने ट्रांसफर कर दिया। कोतवाल पीआर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला को पीटकर घर से निकाला

शिकारपुर : नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर में रहने वाली एक विवाहित को उसके ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतवरा निवासी ब्रजेश देवी पुत्री वीर ¨सह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी शिकारपुर के अंबेडकर नगर निवासी ¨रकू के साथ हुई थी। गत दिवस ससुरालियों ने उसकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न किए जाने की धाराओं में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.