Move to Jagran APP

किसानों की कर्ज माफी से हरा भरा होगा बुलंदशहर

राहुल सक्सेना, बुलंदशहर : अब जनपद के बुलंद किसानों की वजह से हर मार्ग और गांव हरा-भरा दिखाई देग

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jul 2017 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 10:29 PM (IST)
किसानों की कर्ज माफी से हरा भरा होगा बुलंदशहर
किसानों की कर्ज माफी से हरा भरा होगा बुलंदशहर

राहुल सक्सेना, बुलंदशहर :

loksabha election banner

अब जनपद के बुलंद किसानों की वजह से हर मार्ग और गांव हरा-भरा दिखाई देगा। जिले के 1.68 लाख लघु और सीमांत किसानों का सूबे की सरकार ने एक लाख रुपये का तक कर्ज माफ किया है। ऋण माफ होने वाले प्रत्येक किसान को 10-10 पौधों का रोपने का लक्ष्य जिला प्रशासन ने दिया है। यह किसान पौधे लगाने के बाद प्रशासन को उसकी रिपोर्ट सौपेंगे। किसानों द्वारा 16.80 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद लघु और सीमांत किसानों का एक-एक लाख रुपये कर्ज माफ करने की घोषणा की गई थी। घोषणा के बाद जनपद में ऐसे किसानों का चयन किया गया, जिन्होंने एक लाख रुपये तक का कर्ज ले रखा है। 1.68 लाख किसानों की सूची कर्ज माफ करने के लिए तैयार हो गई है। जिन किसानों के कर्ज माफी वाली सूची में नाम शामिल हैं, उन किसानों के सामने जिला प्रशासन ने एक लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य बहुत आसान है और जनपद की दशा और दिशा बदलने वाला है। हाईवे और सड़क चौड़ीकरण होने के कारण उनके किनारे लगे पेड़ पौधे काटे जा चुके हैं। खेतों में लगे पेड़ों को भी लोगों ने काटना शुरू कर दिया हे। अब स्थिति यह हो गई है कि दूर-दूर तक पेड़ पौधे दिखाई नहीं देते हैं। सड़क किनारे लोग बैठ नहीं सकते हैं। पहले लोग गर्मी में सड़कों के किनारे बैठकर आराम करते थे। अब जनपद को हरा भरा बनाने के लिए कर्ज माफी वाले किसानों को 10-10 पौधों का रोपण करना है। यह पौधे सड़क किनारे, खेत, अपने निजी एवं मनचाहे स्थानों पर किसान लगा सकते हैं। दस-दस पौधे लगाने के बाद उसकी फोटो और रिपोर्ट लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी को सौपेंगे। लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी इस रिपोर्ट को जिलाधिकारी कार्यालय तक भेजेंगे।

किसानों की होगी देखभाल की जिम्मेदारी

जो किसान 10-10 पौधे रोपेंपे, उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी। पौधे रोपण से किसानों का याद रहेगा कि भाजपा सरकार में किसानों का कर्ज माफ हुआ था। उसकी वजह से यह पौधे रोपित किए गए थे। साथ ही जनपद में कटान होने के कारण कम हो रहे पेड़ पौधों का ग्राफ बढ़ेगा। इससे गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी।

इन्होंने कहा..

कर्ज माफी वाले किसानों को दस-दस पौधे रोपने के निर्देश दिए गए हैं। इससे जनपद में हरियाली होगी। शासन स्तर से भी पौधे रोपने के लिए लक्ष्य आया है। उसके आलावा भी हम लोग अपने स्तर से पौधों का रोपण करा रहे हैं। यदि सभी किसान भी पौधों का रोपण करेंगे, तो जनपद हरा-भरा होगा। किसान भी इसमें अधिक से अधिक सहयोग करें।

- डा. रोशन जैकब, जिलाधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.