गर्मी ने फिर लोगों को घरों में किया कैद
बुलंदशहर : जनपद में एक बार फिर गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दो दिन पूर्व हुई बारिश के ब
बुलंदशहर : जनपद में एक बार फिर गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद मंगलवार को तापमान में वृद्धि नजर आई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।
बता दें कि गत शनिवार-रविवार रात को हुई बारिश व आंधी के बाद मौसम में थोड़ी नमी महसूस की जा रही थी। तापमान में भी इस दौरान गिरावट नजर आई थी। लेकिन मंगलवार सुबह से ही एक बार फिर सूर्यनारायण की किरणों ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए। घर से निकलते ही लोग पसीने में तर-बतर होने लगे। दोपहर होते-होते भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा नजर आने लगा। जो लोग दैनिक कार्यों व नौकरीपेशा थे वह घर से सिर पर कपड़ा बांध कर निकले। बाजारों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। वहीं देर शाम को सूरज ढलने के बाद लोग दैनिक उपयोग की वस्तुएं लेने के लिए घरों से निकले।