महिला को अपने संग ले जाने की जिद पर अड़े दो प्रेमी
अरनिया, (बुलंदशहर): महिला को अपने साथ ले जाने की जिद पर उसके दो प्रेमी अड़ गए। जिसके चलते थाने में का
अरनिया, (बुलंदशहर): महिला को अपने साथ ले जाने की जिद पर उसके दो प्रेमी अड़ गए। जिसके चलते थाने में काफी देर तक दोनों प्रेमियों के बीच हंगामा होता रहा। बाद में महिला ने दूसरे प्रेमी के साथ रहने पर सहमति जताई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सात माह पहले पलवल हरियाणा से एक महिला को भगा लाया था। जिसके बाद महिला उसके साथ पांच महीने तक रही। बाद में उसी गांव के दूसरे युवक के साथ महिला फरार हो गई थी। जिस पर पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायत भी की थी। अब सोमवार रात को महिला और उसे लेकर फरार हुआ दूसरा युवक गांव पहुंच गया। मामले में पहले प्रेमी की शिकायत पर मंगलवार सुबह पुलिस महिला को थाने ले आई। जहां महिला के दोनों प्रेमी भी पहुंच गए। दोनों महिला को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े रहे। जिसके चलते मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में महिला ने दूसरे प्रेमी के साथ रहने पर सहमति जताई। जिस पर थाना पुलिस ने महिला को उसके दूसरे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया।