आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोपी रेहान गिरफ्तार
बुलंदशहर: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी रेहान मंगलवार को पुलिस के हत्
बुलंदशहर: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी रेहान मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जेल में भी आरोपी की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आरोपी ने करीब 15 दिन पूर्व दोनों वीडियो बनाई थीं।
एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि आरोपी बुलंदशहर रेलवे स्टेशन पर अपने परिजनों का इंतजार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने आंध्र प्रदेश के जिला नंदयाल में एक कमरा किराए पर ले रखा था। वहां तीन-चार युवक साथ रहकर दरी बेचने का काम करते थे। करीब 15 दिन पूर्व उसने सोशल मीडिया पर अपने समुदाय के प्रति एक भड़काऊ वीडियो देखा था। बताया कि उसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दो वीडियो नंदयाल स्थित कमरे में बनाए। वहीं से दोनों वीडियो उसी दौरान वायरल कर दिए गए थे।
-जेल में सुरक्षा के इंतजाम
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जेल में उसकी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बताया कि आरोपी न्यायालय में सरेंडर करने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही दबोच लिया।