अखिलेश को साइकिल मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी में साइकिल को लेकर मचे घमासान का फैसला अखिलेश के पक्ष में आने के बाद सपा क
बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी में साइकिल को लेकर मचे घमासान का फैसला अखिलेश के पक्ष में आने के बाद सपा के अधिकांश कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री का ताज पहनेंगे।
पूर्व मंत्री किरनपाल ¨सह ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी पहले चुनाव लड़ी थी और अब उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी अब चुनाव लड़ रही है। जनता विकास के नाम पर वोट देती है और सपा सरकार ने विकास कराए हैं। मुलायम ¨सह यादव मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि मुलायम ¨सह यादव हमारे नेता है। अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हीं के नेतृत्व में फिर से सपा सरकार बनाएगी। चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं। अखिलेश यादव की छवि की वजह से ही सरकार बनेगी। को-आपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन डा. तेजवीर ¨सह ने बताया कि चुनाव आयोग से इसी निर्णय की उम्मीद थी। उन्होंने सही निर्णय दिया है। सपा के जिला महासचिव राहुल यादव ने बताया कि चुनाव आयोग के फैसले के बाद युवाओं में खुशी की लहर है। युवाओं के जोश के दम पर फिर से उत्तर प्रदेश को फतह करेंगे और उत्तम प्रदेश बनाएंगे।