Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने संदेश यात्रा निकालकर दिखाया दम

खुर्जा : कांग्रेसियों ने मंगलवार शाम को नगर और आसपास के गांवों में संदेश यात्रा निकाली। इस दौरान उन्

By Edited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 10:30 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 10:30 PM (IST)
कांग्रेसियों ने संदेश यात्रा निकालकर दिखाया दम

खुर्जा : कांग्रेसियों ने मंगलवार शाम को नगर और आसपास के गांवों में संदेश यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि कांग्रेस के राज में किसानों का कर्ज माफ, बिजली का बिल हाफ ओर गन्ने के समर्थन मूल्य बढ़ाने आदि के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों के संबंध में भी अवगत कराया।

prime article banner

खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के गांव धरपा के निकट मंगलवार शाम को काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां से कांग्रेसियों ने किसान संदेश यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा गांव धरपा से शुरू होकर मूड़ाखेड़ा, गवां, कलैना, बाढ़ा, कलाखुरी, सैड़ा फरीदपुर, झमका, नगला शेखू होते हुए देर शाम गांव मीरपुर होते हुए खुर्जा में आकर समाप्त हुई। संदेश यात्रा का गांवों में पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। संदेश यात्रा के प्रभारी क्षेत्रीय विधायक बंशी ¨सह पहाड़िया ने लोगों का राहुल गांधी का संदेश देते हुए कहा कि 27 साल में यूपी बेहाल हो गया है। प्रदेश में चारों ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार ने केंद्र में रहते हुए किसानों का कर्ज माफ किया था। यदि इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश के किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा। किसानों का बिजली बिल भी आधा होगा। समर्थन मूल्य लागू किया जाएगा। भाजपा सरकार धोखेबाज है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, सुनील चरौरा, निजाम मलिक, हाजी फजल, नंदकिशोर गुप्ता, सौरभ शर्मा, मनोज पंडित, संजीव पहाड़िया, राजकुमार, बॉबी, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.