सदर विधायक ने सुनीं समस्याएं
बुलंदशहर : बसपा के सदर विधायक हाजी अलीम ने जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। शहर के अधिकत
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 09:49 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 09:49 PM (IST)
बुलंदशहर : बसपा के सदर विधायक हाजी अलीम ने जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। शहर के अधिकतर लोगों की राशन कार्डों और आधार कार्ड को लेकर थी। जिन्हें विधायक ने जल्द समस्या का समाधान कराने की आश्वासन दिया। इसके अलावा कई फरियादियों ने पुलिस उत्पीड़न को लेकर अपनी समस्या बताई। शहर के कई मोहल्लों में टूटी पड़ी सड़कों और नाले नालियों को लेकर दर्जन भर लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी। दरअसल चुनाव नजदीक आते ही जनप्रतिनिधियों की सरगर्मी बढ़ गई हैं। कोई जनता दरबार लगाकर तो कोई रोड शो आदि के माध्यम से लोगों के बीच नजर आ रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें