फरार बंदियों का गिरोह सक्रिय होने का सता रहा डर
बुलंदशहर: पांच बंदियों को फरार हुए करीब 72 घंटे से अधिक का समय गुजर चुका है। लेकिन पुलिस अभी भी फरा
बुलंदशहर: पांच बंदियों को फरार हुए करीब 72 घंटे से अधिक का समय गुजर चुका है। लेकिन पुलिस अभी भी फरार बंदियों की तलाश पूरी नहीं कर सकी है। यहां तक की पुलिस को अब उनके निष्क्रिय हुए गिरोह के फिर से सक्रिय होने की ¨चता सता रही है। साथ ही चर्चा है कि कहीं फरार बंदी अपना नया गिरोह बनाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम न दे डालें।
शुक्रवार को जिला जेल से अनूपशहर पेशी पर गए नौ बंदियों में से छह बंदी पेशी के बाद फरार हो गए थे। जिनमें से एक बंदी राजेश को पुलिस ने दबोच लिया था। जबकि आरोपी रवि, राजेश, अजय, रुपेंद्र व टीटू फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही है। लेकिन आरोपी पुलिस की पहुंच से अभी भी दूर हैं। वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस को अब फरार आरोपियों के पूर्व में जेल जाने के बाद निष्क्रिय हुए गिरोहों के फिर से सक्रिय होने का भय भी सता रहा है। साथ ही पुलिस को इस बात की भी ¨चता है कि कहीं फरार पांचों बंदी मिलकर नया गिरोह बनाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम न दे डालें क्योंकि फरार बंदी पिछले कुछ समय से जेल के अंदर भी साथ-साथ ही नजर आते थे। फरार बंदियों के संबंधित थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बैंको आदि की सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है। सोमवार को भी संबंधित क्षेत्रों में सघन चे¨कग अभियान चलाया गया।
गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी रखी जा रही नजर
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने फरार बंदियों के पूर्व में जेल जाने के बाद निष्क्रिय हुए गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी नजर रखी जा रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। नाते-रिश्तेदारों से लेकर उनकी जान-पहचान के लोगों पर भी पुलिस अपनी नजर बनाए हुए है।