सौरभ का भाई बोला कि वो डिप्रेशन का शिकार था
बुलंदशहर: सौरभ त्यागी के भाई विवेक त्यागी ने बताया कि सिपाही के पद पर भर्ती होने के बाद वह कोई खास प
बुलंदशहर: सौरभ त्यागी के भाई विवेक त्यागी ने बताया कि सिपाही के पद पर भर्ती होने के बाद वह कोई खास परफोर्मेंस पुलिस विभाग की तरफ से खेलते हुए नहीं दे सका था। इस कारण वर्ष 2009 में प्रदेश भर से कुल आठ स्पोर्टस कोटे से भर्ती हुए पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन वर्ष 2013-14 में वह हाईकोर्ट के आदेश पर बहाल हुआ था। इसके बाद उसकी करीब तीन माह की ही ट्रे¨नग पूरी हो सकी थी। उसके बाद वह लगातार प्रैक्टिस कर रहा था। बाकी बची छह माह की उसकी ट्रे¨नग दो दिन पूर्व ही आजमगढ़ में समाप्त हुई थी। ट्रे¨नग के दौरान वह फेल हो गया था। जिस कारण वह अवसाद का शिकार हो गया था। उसका मेरठ स्थित एक डाक्टर के यहां इलाज भी चल रहा था। वह समय से दवाएं भी नहीं खाता था।
विवेक ने बताया कि सौरभ उससे अक्सर अपनी परेशानियों की बाबत बात करता था। विवेक ने बताया कि वह दो दिन पूर्व भी उसे फोन कर कह रहा था कि उसे कोई मारना चाहता है। उसके खाने में उसके विरोधी नशीला पदार्थ मिला देते हैं। जिस कारण वह खेल में अपनी परफोर्मेंस नहीं दे पा रहा है। बताया कि सौरभ में खास आदत थी कि किसी बात को ठान लेता था तो उसे करने की पूरी कोशिश करता था।
उसकी वीडियो दिखा करते थे प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन
एक पुलिसकर्मी ने बताया कि मेरठ में ट्रे¨नग के दौरान स्पोर्ट्स कोटे के प्रशिक्षुओं को मृतक सौरभ त्यागी की वीडियो दिखा कर प्रेरित किया जाता था। बाधा दौड़ का वह बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता था। उसके कोच व साथी भी उसकी इस काबिलियत को सलाम किया करते थे। यही कारण है कि उसकी मौत के बाद लोग उसके खेल की तारीफ कर रहे हैं।
अक्सर लाइन की जिम में बहाता था पसीना
सिविल पुलिस लाइन की जिम में अक्सर सौरभ व्यायाम करने के लिए पहुंचता था। इस दौरान वह सबसे ज्यादा वजन उठा कर प्रैक्टिस करता था। जिसे देखकर अन्य लोग भी आश्चर्यचकित हो जाते थे।