गंगापुर में युवक की डेंगू से मौत
डिबाई (बुलंदशहर): दिल्ली में कहर बरपा रहे डेंगू ने जनपद में दस्तक दे दी है। डिबाई क्षेत्र के गांव ग
डिबाई (बुलंदशहर): दिल्ली में कहर बरपा रहे डेंगू ने जनपद में दस्तक दे दी है। डिबाई क्षेत्र के गांव गंगापुर में डेंगू से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। ग्राम प्रधान का कहना है कि अनूपशहर के निजी अस्पताल में युवक को 23 जुलाई को डेंगू की पुष्टि हुई थी। वहीं डेंगू का मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। अधिकारी जांच कराने के बाद ही डेंगू पुष्ट होने की बात कह रहे हैं।
जिले में कहर बरपा रहे बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग बेसुध बना हुआ है। अब डेंगू की दस्तक ने विभागीय अफसरों को जोर का झटका दे दिया है। डिबाई क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी विनोद कुमार के 22 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार की बुधवार को मौत हो गई। ग्राम प्रधान शीशपाल ने बताया कि मनोज कुमार पिछले 15 दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसके गांव में पिलखना, डिबाई और फिर अनूपशहर में भी इलाज कराया। चिकित्सकों ने मनोज कुमार को मलेरिया होने की बात कही थी, जबकि लक्षणों को देखते हुए चिकित्सक उसे डेंगू होने की भी बात कह रहे थे। ग्राम प्रधान शीशपाल ने बताया कि 23 जुलाई को मनोज कुमार की अनूपशहर के निजी अस्पताल में जांच कराई तो वहां उसे डेंगू की पुष्टि हुई। बाद में उसकी तबियत बिगड़ती गई और बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।
मनोज कुमार की मौत से पिता विनोद कुमार, माँ शारदा देवी, भाई घनेन्द्र कुमार, हरीश चंद्र व गजेन्द्र ¨सह का रो रोकर बुरा हाल है। पिता विनोद कुमार ने बताया कि अस्पताल की जांच में मनोज को डेंगू होने की बात सामने आई है। उसका अंतिम संस्कार कर्णवास के गंगा तट पर किया गया। पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक मनोज कुमार के परिवार की माली हालत ठीक नही है एक झोपड़ीनुमा मकान में रह रहे विनोद कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन करने पर विवश है।
डेंगू से पहली, बुखार से हुई 11 मौत
जनपद के कोने-कोने में बुखार का कहर बरपा रहा है। अभी तक बुखार से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि डेंगू से मौत का यह पहला मामला है। बताया गया है कि जनपद के अधिकांश गांवों में लोगों बुखार से खाटों पर पड़े कराह रहे हैं। अफसर खानापूर्ति के लिए कैंप लगा रहे हैं। जिसका कोई फायदा नहीं हो रहा है।
कर्णवास में लगाया कैंप
दो मौतों के बाद जागे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने गांव कर्णवास में कैंप लगाया। गांव में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं भी दी गई हैं।
इन्होंने कहा
डेंगू से मौत होने की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जांच करा ली जाएगी। उसके बाद ही डेंगू के बारे में कुछ कहा जा सकता है। गांव में कैंप लगवा दिया जाएगा।
डा दीपक ओहरी, सीएमओ।
----
फोटो परिचय - डिबाई के गांव गंगापुर में बुखार से हुई मनोज कुमार की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं।
फोटो परिचय - डिबाई के गांव गंगापुर निवासी मनोज कुमार की फाइल फोटो।
पंकज पालीवाल।