चिलचिलाती धूप के बाद तेज हवा से सुहाना हुआ मौसम
बुलंदशहर : दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम में आसमान बादलों से घिर गए। एक बार ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन
बुलंदशहर : दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम में आसमान बादलों से घिर गए। एक बार ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन तेज हवा के बाद बादल छंट गए। पर मौसम सुहाना हो गया।भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत मिली।
गत सोमवार को जनपद का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। लोग भीषण गर्मी से कराह उठे। बुधवार को भी मामूली राहत रही और दोपहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। बिजली कटौती, उपर से आग उगलता आसमान। लोग बेचैन हो उठे। लोग मुंह ढककर चलते देखे गए। वहीं बच्चे गर्मी से राहत पाने को नहर में अठखेलियां करते देखे गए। शाम करीब 5 बजे आसमान काले बादलों से ढक गया। निकटवर्ती नगरों में बारिश की सूचना के बाद लोग कयास लगाने लगे कि यहां भी बारिश होगी। इसके बाद तेज हवा चलने लगी। करीब दस मिनट तक धूल के साथ तेज आंधी चलने से अंधेरा छा कर गया। इसके बाद आसमान से काले बादल छंट गए। बारिश तो नहीं हुई लेकिन मौसम सुहाना हो गया। और शाम में तापमान गिर कर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम और रात सुहानी रही।