एड्स के प्रति जागरूक किया
बुलंदशहर: नगर के ब्रहमानंद महाविद्यालय का एनएसएस कैंप लगाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों
बुलंदशहर: नगर के ब्रहमानंद महाविद्यालय का एनएसएस कैंप लगाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सांस्कृतिक र्कायक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
शुक्रवार को नगर के ब्रह्मानंद महाविद्यालय का एनएसएस कैंप गांव हरतौली में लगाया गया। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर बताया कि किस-किस तरीके से एड्स फैलता है और उससे किस प्रकार बचा जा सकता है। दूसरे सत्र में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। निशा, पायल, चारू, दिव्या एवं हुदा ने सेव गर्ल चाइल्ड पर कविता प्रस्तुत की। दूसरे ग्रुप ने बाल मजदूरी तथा साक्षरता, नारी सशक्तिकरण, पोलियो जागरूकता आदि पर प्ले किया। जिसमें पूजा, नेहा, ¨डपल आदि छात्राएं शामिल थीं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अंशुल त्यागी, उपेन्द्र रावत, अन्नू कौशिक, नेहा नाज आदि मौजूद रहे।