बिजली कर्मियों ने निकाली व्यवस्था परिवर्तन रथयात्रा
बुलंदशहर : विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन की ओर से शुक्रवार को जिले में व्यवस्था परिवर्तन रथयात्रा नि
बुलंदशहर : विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन की ओर से शुक्रवार को जिले में व्यवस्था परिवर्तन रथयात्रा निकाली गई। सात सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी एकजुट हैं। संगठन की ओर से चलाया जा रहा अभियान चार चरणों में संपन्न होगा। जिले में निकाली गई रथयात्रा से विद्युत निगम कर्मचारी खासे उत्साहित रहे।
विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने बलिया से व्यवस्था परिवर्तन रथ यात्रा निकाली है, जोकि शनिवार को बुलंदशहर पहुंची। बिजली विभाग सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना, बिजली उत्पादन बढ़ाकर 2016 तक 2500 मेगावाट प्रतिदिन, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना मकसद है। उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति एवं किसानों के निशुल्क बिजली दिलाना, पांच एकड़ तक के जोतकार किसानों के एक आश्रित को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दिलाना समेत सात सूत्रीय मांगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बब्बू अवस्थी के नेतृत्व में यह अभियान 11 अक्तूबर का जंतर मंतर पहुंचेगा। मौके संगठन पदाधिकारी गोपाल कृष्ण गौतम, संजीव तेवतिया, विनोद कुमार, प्रदीप गुप्ता, नदीम, ओमदत्त, भारत भूषण शर्मा, भुवनेश गुप्ता आदि रहे।