बुलंदशहर का नोएडा जैसा विकास करना मकसद : महेंद्र भैया
बुलंदशहर : दिल्ली और नोएडा के बेहद करीब होने के बावजूद जनपद विकास के मामले में टापू बना हुआ है। जिला
बुलंदशहर : दिल्ली और नोएडा के बेहद करीब होने के बावजूद जनपद विकास के मामले में टापू बना हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष से लोगों को विकास को लेकर खासी उम्मीदें रहती है। अध्यक्ष पद के लिए कई लोग ताल ठोंक रहे हैं। उस दौड़ में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महेंद्र भैया को मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। पिछले दस वर्षों से अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे महेंद्र भैया की इसके पीछे आखिर मंशा क्या है? जीते तो क्या करेंगे? उनसे बातचीत के अंश।
सवाल: जिला पंचायत चुनाव लड़ने का मुख्य मकसद क्या है?
जबाव: मैं पहली जिला पंचायत सदस्य का चुनाव क्षेत्र के विकास के लिए लड़ रहा हूं। पिछले पांच वर्ष में क्षेत्र का रत्ती भर विकास नहीं हुआ। समस्या जस की तस बनी हुई है, बल्कि सड़क, बिजली, पानी की समस्या ने और बिकराल रूप धारण कर लिया है। जनपद में नोएडा जैस विकास काराना मकसद है।
सवाल: क्या सदस्य बने तो जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रयास करेंगे?
उत्तर: निश्चित रूप से। वर्ष 2005 में जिला पंचायत सदस्य बना। उस वर्ष भी अध्यक्ष बनने के मकसद से सदस्य का चुनाव लड़ा था लेकिन अध्यक्ष की सीट एससी के लिए आरक्षित होने के कारण रह गया। पिछले चुनाव में अपनों के भीतरघात साजिश से कुछ वोटों से सदस्य का चुनाव हार गया। आज की स्थिति यह है कि मुझे क्षेत्र के गांव समकोला, बलवंतपुर, शेरपुर, अट्टा, असावर, मिट्ठेपुर, गनौरा शेख, खुशहालपुर, चिरावक सहित हर गांव में हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। मैं इस बार निश्चित रूप से सदस्य बनूंगा और आगे की लड़ाई लडूंगा।
सवाल: आप किस मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं?
जबाव: विकास के मुद्दे पर। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा पड़ोसी शहर हैं, ये विकास में कोसों आगे हैं। बुलंदशहर जनपद पिछड़ा है। मेरी सपना बुलंदशहर उन शहरों की कतार में खड़ा करना है। मेरी प्राथमिकता सड़क, बिजली, पानी, स्कूलों में अच्छी पढ़ाई सुनिश्चित कराना, गरीबों को मकान-दुकान और रोजगार दिलाना और सरकारी अस्पतालों में बढिया व्यवस्था कराना है।