नम आंखों के बीच हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार
गुलावठी, (बुलंदशहर) : क्षेत्र के गांव औरंगाबाद अहीर निवासी सैनिक की मणिपुर में मौत हो गई थी। मंगलवा
गुलावठी, (बुलंदशहर) : क्षेत्र के गांव औरंगाबाद अहीर निवासी सैनिक की मणिपुर में मौत हो गई थी। मंगलवार देर रात जैसे ही सैनिक का पाíथव शरीर तिरंगे में लिपटे हुए पैतृक गांव पहुंचा तो पूरा गांव शोक में डूब गया। बुधवार सुबह सैकड़ों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अश्रुपूरित नयनों के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
गांव औरंगाबाद अहीर निवासी स्व. भगवान ¨सह के पुत्र पुनीत यादव सेना में थे वह मणिपुर के अखरुल में चालक पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया। मंगलवार देर रात उनका पाíथव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। तिरंगे में लिपटे हुए शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। पाíथव शरीर के साथ आए सेना के अधिकारियों का कहना था कि पुनीत की अचानक तबियत खराब हुई। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।