सफलता के लिए कठिन परिश्रम जरूरी : चौधरी
नरौरा (बुलंदशहर): नरौरा परमाणु केंद्र से संचालित निगम सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत आसपास
नरौरा (बुलंदशहर): नरौरा परमाणु केंद्र से संचालित निगम सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत आसपास के क्षेत्र के विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों के 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
नरौरा परमाणु केन्द्र स्थित भाभा ऑडिटोरियम में क्षेत्र के स्कूल व कालेजों के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि केंद्र निदेशक डी.एस. चौधरी ने कहा कि विद्याíथयों की सफलता में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। विद्याíथयों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। नरौरा परमाणु केन्द्र विद्युत उत्पादन के साथ ही आसपास क्षेत्र को विकसित कर पावरफुल बनाने में भी योगदान दे रहा है।
केन्द्र के मुख्य अधीक्षक ए.के दत्ता ने कहा कि देश की तरक्की के लिए औद्योगिक ईकाइयों की स्थापना के साथ साथ शिक्षा पर भी जोर देना आवश्यक है। बिना शिक्षित युवाओं के कोई भी उद्योग चलाना मुमकिन नहीं है। आज के प्रतिभाशाली बच्चे देश का भविष्य हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज में स्थान पाने के लिए कठिन मेहनत की आवश्यकता है। इस मौके पर नरौरा के इíरगेशन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गजराज, राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मंदीप कपूर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान नरौरा, बाजीदपुर, निबाडी खादर, निबाडी बांगर, सिलाहारी, रतऊा नगला, रामघाट, जरगवां, मऊनगला, रामपुर, चिरौरी, बेलोन, रतनपुर व गुन्नौर के स्कूलों से चुने गए 90 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। प्रोत्साहन राशि के रूप में आठवीं के छात्र छात्राओें को आठ सौ रूपए, हाईस्कूल के छात्र छात्राओें को एक हजार रूपए एवं इंटर के छात्र छात्राओें को बारह सौ रूपए का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले आठवीं के छात्र सूरजपाल, दसवीं के संतोष कुमार तथा बारहवीं के आदर्श कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर अनुरक्षण अधीक्षक सुभाशीष पात्रा, आर. मुरली, केसी वर्मा, ए.के. श्रीवास्तव, मनोज कुमार व डॉ. राजेश भास्कर, आदि मौजूद रहे। एन.एस. राना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध गौड़ ने किया।