सीएम से मिलकर गदगद कादरी, ग्रामीणों ने किया इस्तकबाल
डिबाई (बुलंदशहर) : मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद गांव कसेरकलां लौटे फैजुल हसन कादरी काफी गदगद और विक
डिबाई (बुलंदशहर) : मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद गांव कसेरकलां लौटे फैजुल हसन कादरी काफी गदगद और विकास की उम्मीद को लेकर आश्वस्त हैं। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री का आश्वासन का जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से इस्तबाल किया। शनिवार को नायब तहसीलदार एसपी ¨सह के साथ गावं कसेर कलां पहुंचे फैजुल हसन कादरी को ग्रामीणों ने आंखों पर बिढ़ाया तथा ग्रामीणों ने फैजुल हसन कादरी को घेर लिया तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात के बारे में जानकारी लेने लगे। इससे पूर्व परिजनों सहित ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहना कर कसेर कला के मुख्य रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद दर्जनों ग्रामीणों ने स्थानीय मीडिया की सराहना करते हुये कहा कि मीडिया में यदि इस मकबरे की चर्चा न होती तो शायद ही मुख्यमंत्री कादरी से मिलने की इच्छा नहीं जताते। इस मौके पर मजहर कादरी, जमील अहमद, अब्दुल सलीम, शहजाद नवीं, समीम अहमद, शकील अहमद, मुख्तार अहमद, मौ. अजहर, मौ. फहीम, शकील, शाहिद अली, मौ. जुबैर, मौ. यासर, शाकिर, सददर अली, महमूद अली, अजीज, आफताव, विकार अली, अनीश अहमद, नौरत्न आदि मौजूद रहे।
कादरी ने बताया कि उन्होंने गांव के विकास के लिये एक लिखित पत्र सीएम को सौंपा है, जिसमें उन्होंने गांव के रुके विकास कार्य कराये जाने की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने उनके प्रार्थना पत्र को संज्ञान लेते हुये गांव में विकास कार्य के रास्ते खोल दिये हैं।
पूछे जाने पर कि कैसा लगा मुख्यमंत्री से मिलकर तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात होगी। यह एक सपने जैसा था। अंत में उन्होंने स्थानीय व जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।
ग्रामीण बोले..
मुख्यमंत्री ने जो गांव के विकास की बात कही है वह उनकी अच्छी सोच का नतीजा है। आने वाले समय में यहां का विकास होगा यह सोचकर सभी ग्रामीण खुश है। इसमें मीडिया का बहुत बड़ा सहयोग है जिसमें दैनिक जागरण का प्रयास बहुत सराहनीय रहा है। जमील अहमद
-यह गांव के लिये बड़े गर्व की बात है जो इतने छोटे से गांव को मुख्यमंत्री ने अपने संज्ञान में लिया है। फैजुल हसन कादरी ने जो गांव के विकास की बात उनके सामने रखी उसके लिये गांव के लोग उनका सम्मान करते है।
-मुख्तार अहमद
-जब इस गांव का विकास होगा तो गांव की पहचान और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कादरी को बुलाया यह गांव के लिये गौरव की बात है। -अब्दुल सलीम।