छात्राओं ने बनाई आकर्षक राखियां
गुलावठी, (बुलंदशहर) : बसंती देवी कन्या इंटर कालेज देवली में राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रा
गुलावठी, (बुलंदशहर) : बसंती देवी कन्या इंटर कालेज देवली में राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए आकर्षक राखियां बनाई।
प्रतियोगिता शिक्षिका सुनीता ¨सह व ब्रजेश के संयोजन में हुई। इसमें कक्षा छह से कक्षा आठ की छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए मनमोहक राखियां बनाई। इसमें रिया ¨सह व प्रगति प्रथम, मंतशा द्वितीय, करिश्मा व ¨रकल तृतीय स्थान पर रही। जबकि पायल, प्रियांशी, रिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डा.ममता श्रीवास्तव, ब्रजेश व सुनीता ¨सह रही। प्रधानाचार्य मंगलसेन वर्मा ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर सागर दत्त शर्मा, तुफैल अहमद, सुशीला, देवना ¨सह, अलका, दुर्गेश, निघत, अनिता आदि शिक्षिका मौजूद रही। बसंती देवी ग्लोबल स्कूल देवली में राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें रिया, भव्या, विकास, तेजस्विनी, वैष्णवी प्रथम रही। जबकि शौर्य, जानवी, शुभ, उमंग, अदिति व फैजान द्वितीय रहे। प्रधानाचार्या सीमा तोमर, सारिका शर्मा, सपना तेवतिया, प्रतिभा ¨सह, सुरभि कंसल, शाजिया सैफी, शहवीन ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।
उधर, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कालेज में भी राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए राखी बनाने में अपने कौशल का परिचय दिया। सभी धर्मों की छात्राओं ने राखी बनाने में प्रतिभागी बनकर सांप्रदायिक सौहार्द का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बताया कि गु्रप ए में डोली सैनी व अलिशा प्रथम, जेबा व तनुजा द्वितीय, लवी व पूजा तृतीय रही। गु्रप बी में वर्षा, इफरा, फरिहा प्रथम, कोमल, रीतिका, हेमा व महनाज द्वितीय रहे। गु्रप सी में नीशू व नसरा प्रथम व लकी सैनी द्वितीय रही।