योग विभूतियों को मिला सम्मान
बुलंदशहर: योग के प्रचार-प्रसार में जुटे विभूतियों को युवा भारत संगठन एवं भारत स्वाभिमान संगठन द्वा
बुलंदशहर: योग के प्रचार-प्रसार में जुटे विभूतियों को युवा भारत संगठन एवं भारत स्वाभिमान संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गत 21 जून को नगर के डीएवी कालेज के मैदान में भारत स्वाभिमान व युवा भारत संगठन विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें हजारों लोगों ने एक साथ योग किया था। इस
शिविर में जनपद के वरिष्ठ योगाचार्यों ने शिरकत की थी। उन्हें सम्मानित करने के लिए रविवार को विवेकानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें यवुा भारत संगठन के राज्य प्रभारी अमित कुमार, मंडल प्रभारी दिनेश कुमार सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि योग विशेषज्ञ, कवि एवं दार्शनिक डा. केके सक्सेना ने योगाचार्यों को सम्मानित किया।
अमित कुमार ने कहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए उपलब्धि है। योग के महत्व को पूरे दुनियां ने लोहा माना। इससे योग और देश दोनों का गौरव बढ़ा है।
कार्यक्रम में युवा भारत संगठन के जिला प्रभारी रोहताश, लक्ष्य, पुष्पेंद्र, तेजवीर, उमाशंकर, दीपक, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, जिला संयोजक धर्मवीर शास्त्री, योग प्रशिक्षक डीवी ¨सह, सुनील शर्मा, अनीता, इंद्रा आर्य, राजकुमार, एसी माहेश्वरी आदि को सम्मानित किया गया।