अनुशासन में रहकर कार्य करें कार्यकर्ता: नरेंद्र भाटी
बुलंदशहर: कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर कार्य करना चाहिए। अपने कामकाज से लोगों का दिल जीतो। लोगों
बुलंदशहर: कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर कार्य करना चाहिए। अपने कामकाज से लोगों का दिल जीतो। लोगों के लिए काम करो, गरीबों को न्याय दिलाओ। लोगों के हर दुख दर्द में शामिल होकर, उसे दूर करा कर ही बड़ा नेता बना जा सकता है।
पूर्व मंत्री नरेन्द्र भाटी शनिवार को जिला सपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि 2017 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुट जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे देश में सबसे अधिक विकास यूपी में कराया है। कहा कि पार्टी के ¨सबल पर चुनाव लड़े प्रत्येक पूर्व विधायक प्रत्याशी को 5-5 गांव, सांसद को 5 गांव एवं पूर्व और वर्तमान मंत्री को भी 5-5 गांव, पूर्व जिलाध्यक्ष के लिए एक गांव तथा वर्तमान जिलाध्यक्ष को दो-दो गांव के नाम जनेश्वर मिश्र योजना के अंतर्गत चयन के लिए भेजने की सुविधा पार्टी ने दी है। पार्टी नेताओं ने जितेन्द्र यादव को विधान परिषद का सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
बैठक में पूर्व मंत्री कुबर अब्दुल रब, सुनील ¨सह, हाजी अख्तर, राहुल यादव, हिमायत अली, शुजात आलम, बदरूल इस्लाम, बलवीर भाटी, मीर ¨सह, मतलूब अली, महेश ¨सह, भानु प्रताप ¨सह सोलंकी, शंभू ¨सह लोधी, मुकेश यादव, डा. तेजवीर ¨सह, जर्रार खां, रविन्द्र लोधी आदि मौजूद रहे।