पुलिस की परिक्रमा करने को मजबूर नेशनल खिलाड़ी
बुलंदशहर: खो-खो और रेस¨लग की नेशनल खिलाड़ी एक पखवाड़े से अफसरों के दर पर फरियाद कर रही है। सितम यह कि
बुलंदशहर: खो-खो और रेस¨लग की नेशनल खिलाड़ी एक पखवाड़े से अफसरों के दर पर फरियाद कर रही है। सितम यह कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही। दहेज उत्पीड़न की शिकार इस खिलाड़ी की मां ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर बेटी को न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस परिसर में आत्मदाह कर लेगी।
घटनाक्रम कुछ इस तरह है। पिछले माह की 7 मई को नरसेना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता मरणासन्न हालत में मिली थी। होश आने पर उसने पुलिस को बताया कि उसका नाम पूजा है। वह डा. अमरजीत ¨सह की बेटी है। मूल निवासी किसौली गांव थाना अगौता की है। पूजा ने बताया कि
वर्तमान में पिता डा. अमरजीत ¨सह के साथ गाजियाबाद के प्रताप विहार मे एचआइजी फ्लैट में रहती है। पूजा से मिली जानकारी के बाद नरेसना थाना पुलिस ने डा. अमरजीत ¨सह से संपर्क किया। उनकी तहरीर पर पूजा के पति विवेक पुत्र दिशेनपाल ¨सह निवासी सेक्टर 6 द्वारिकापुरी दिल्ली समेत छह लोगों पर 307, 420, 498 (ए) आदि धाराओं में 8 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बुधवार को मां व पिता के साथ पुलिस अधिकारियों से इंसाफ मांगने आई पूजा ने बताया कि दस दिसंबर 2014 को परिजनों ने उसकी शादी विवेक से की थी। इसमें परिवार ने 80 लाख खर्च किये थे। शादी से पहले ससुरालियों ने बताया था कि विवेक एमएनसी कंपनी में रीजनल मैनेजर है और 1.60 लाख का वेतन पाता है। लेकिन ससुरालियों द्वारा दी गई जानकारी शादी के बाद गलत पाई गई। डा. अमरजीत ¨सह का आरोप था कि शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल वाले दहेज में फार्चूनर गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने पूजा को दहेज के लिये प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उत्पीड़न का यह क्रम पांच माह तक चलता रहा। इसके बाद पूजा मायके आ गई। घटना से 10-12 दिन बाद दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई। इसमें ससुरालिए यह कहकर पूजा को साथ ले गये कि अब भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। आरोप है कि छह मई की रात को ससुरालियों ने पूजा को जहरीला पदार्थ पिलाने के बाद नरसेना थाना क्षेत्र में स्थित नहर के पास रात के अंधेरे में मरणासन्न हालत में फेंक गये। अब पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बुधवार को एसएसपी से मिलने के बाद पूजा की मां ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर बेटी को न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस आफिस के सामने आत्मदाह कर लेगी।
इन्होंने कहा..
पूजा के मामले में मुकदमा नरसेना थाने में घटना वाले दिन ही दर्ज कर लिया गया था। अभी तक की जांच में केस झूठ पाया गया है। दोनों परिवारों के बीच दहेज को लेकर विवाद चल रहा है। बावजूद इसके पूजा की हर संभव मदद के लिए पुलिस तैयार है।
अनंत देव एसएसपी।