राजेबाबू पार्क में हाथी की चिंघाड़
बुलंदशहर :किसानों के सम्मान में, बसपा उतरी मैदान में। इस गगनभेदी नारे के साथ बसपाइयों ने सोमवार को स
बुलंदशहर :किसानों के सम्मान में, बसपा उतरी मैदान में। इस गगनभेदी नारे के साथ बसपाइयों ने सोमवार को सूबे की हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका।
सोमवार को राजेबाबू पार्क में आयोजित बसपा के जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन में मुख्य अतिथि मेरठ मंडल को-आíडनेटर लोकेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार ने भूमि अधिनियम कानून में संशोधन कर धन्ना सेठों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। लेकिन बसपा किसानों के साथ अन्याय कतई नहीं होने देगी। उन्होंन कहा कि-फसल तबाही के सदमे से किसान आत्महत्या कर रहे हैं जबकि पीएम व सीएम विदेश भ्रमण कर रहे हैं। बसपा किसानों के फसल नुकसान का वाजिब मुआवजा मिलने तक राज्य व केंद्र सरकार को चैन से नहीं बैठने देगी। सपा सरकार में उत्तर प्रदेश क्राइम प्रदेश बन गया है। चारों तरफ गुंडाराज है। मायावती के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय राज्य की कानून-व्यवस्था पटरी पर थी। विकास के काम हो रहे थे। मुख्यमंत्री के दौरे की आहट मात्र से अफसरों में घबराहट होती थी लेकिन आज मुख्यमंत्री के आने-जाने से इन अफसरों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा व सपा सिर्फ जाति व धर्म के नाम पर फसाद कराने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 2017 का यूपी का चुनाव बसपा के नाम होगा। पूर्ण बहुमत के साथ बसपा यूपी की सत्ता में आएगी।
अनूपशहर विधायक चौधरी गजेंद्र ¨सह ने कहा कि प्रदेश सरकार के किसान व मजदूरों पर जुल्म के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। सपा सरकार ने बसपा सरकार में गरीबों के लिए शुरू पेंशन योजनाओं को बंद कर निवाला छीन लिया है। सदर विधायक हाजी अलीम ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य को विनाश के गर्त में डाल दिया है। प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं। धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। बसपा प्रदेश व केंद्र सरकार की चूलें हिला देगी। झूठे वादे की बदौलत केंद्र की सत्ता हथियाने वाले प्रधानमंत्री को आगामी चुनाव में गुजरात भागना पड़ेगा। सभा को प्रभारी शिकारपुर देवेंद्र भारद्वाज, प्रभारी खुर्जा मनोज गौतम, प्रभारी स्याना संजय शर्मा, प्रभारी सिकंदराबाद हाजी इमरान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंडल को-आíडनेटर मेरठ लालजी चौधरी, रामप्रसाद प्रधान, बृजेश कुमार बालका, पूर्व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी हरिओम दुबे, राजेंद्र ¨सह, बाबूलाल गौतम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल राजन व संचालन हुकम सिंह ने किया।