परशुराम जयंती पर दिया एकजुटता का मंत्र
बुलंदशहर: ककोड़ स्थित श्याम वाटिका में धूमधाम से भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इसमें सपा विधायक गुड्डू
बुलंदशहर: ककोड़ स्थित श्याम वाटिका में धूमधाम से भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इसमें सपा विधायक गुड्डू पंडित ने समाज के लोगों से एकजुट रहने एवं शिक्षा-रोजगार पर जोर देने की अपील की। समाज में पनप आई कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि गुड्डू पंडित को आयोजन समिति ने फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक गुड्डू पंडित ने कहा कि परशुराम भगवान ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। हमें अन्याय के आगे घुटने नहीं टेकना चाहिए। भले ही राह में लाख मुसीबतें आएं लेकिन सच की अंतत: जीत होती है। उन्होंने समाज के लोगों को आपसी भेदभाव को भुलाकर एकजुट रहने की अपील की। समझाया कि अगर बंटे तो ताकत कम हो जाएगी। उन्होंने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सपा मुखिया मुलायम ¨सह यादव को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर समारोह आयोजक नरेश पाराशर डेविड शर्मा, अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, शिवदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
इसके बाद विधायक गुड्डू पंडित किरयावली पहुंचे और किसानों से समस्याएं सुनीं। किसानों ने गेहूं खरीद को लेकर शिकायत की। इसके बाद वह असावरी व लोहरा गांव पहुंचे। असावरी में 300 लोगों को मुआवजा चेक दिया।