श्रद्धा व उल्लास के साथ महिलाओं ने किया होलिका पूजन
गुलावठी, बुलंदशहर : होलिका दहन से पूर्व विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रह
गुलावठी, बुलंदशहर : होलिका दहन से पूर्व विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने होलिका की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की।
गुरुवार को की विभिन्न कालोनी मोहल्लों में महिलाओं ने होली की पूजा अर्चना की। सुनारों वाली गली, डीएवी मैदान, राधानगर, साठा, पुलिस लाइन, देवीपुरा, ईटा रोड़ी आदि स्थानों पर सुबह से ही पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
वहीं गुलावठी के होली पार्क में होलिका पूजन को महिलाएं सुबह से ही टोलियां बनाकर पूजा-अर्चना करने पहुंची। यह क्रम शाम तक चला। होली पार्क व जीटी रोड पर मोहल्ला करनपुरी के बाहर होलिका पूजन के बाद होलिका दहन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से होली पार्क पर महिला कांस्टेबल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।