कलश यात्रा निकाल शिव का किया गुणगान
अनूपशहर, बुलंदशहर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्
अनूपशहर, बुलंदशहर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व मनाकर नगर में जागरुकता रैली निकालकर बुरे व्यसनों से दूर रहने का आह्वान किया गया।
महाशिवरात्रि पर्व मनाते हुए ओम शांति का ध्वज और यात्रा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर पालिकाध्यक्ष मंजू शर्मा व पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.सुधीर अग्रवाल ने किया। द्वारा एक साथ किया गया। कलश यात्रा पूरे नगर में घुमाकर महाश्रि्वरात्रि का संदेश देकर बुरे व्यसनो से दूर रहने का आह्वान किया गया। शिव पर दूध, फल, पुष्प आदि चढ़ाने का महत्व बताया गया। इस मौके पर वीके मीना, कमलेश, रमा, रविन्द्र, श्याम बिहारी श्रीवास्तव, मनोज, सुमित, संदीप, गंगाराम, प्रशांत कुमार, मंजू, तिवारी सिंह, रेखा, कृष्ण दत्त, अशोक आदि उपस्थित रहे।