Move to Jagran APP

'सभी धर्म और जाति की पार्टी है कांग्रेस'

बुलंदशहर : कांग्रेस किसी एक जाति धर्म की पार्टी नहीं है, यह सभी की पार्टी है। कांग्रेस में हर वर्ग क

By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 10:06 PM (IST)
'सभी धर्म और जाति की पार्टी है कांग्रेस'

बुलंदशहर : कांग्रेस किसी एक जाति धर्म की पार्टी नहीं है, यह सभी की पार्टी है। कांग्रेस में हर वर्ग के व्यक्ति को एक समान देखा जाता है, इसमें किसी के प्रति हीनभावना नहीं रखी जाती है। कार्यकर्ताओं को सम्मान भी दिया जाता है, जबकि अन्य पार्टी में कुछ जाति-धर्मो को ही बढ़ावा दिया जाता है।

loksabha election banner

रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं पर्यवेक्षक सईदुलज्मा ने यह विचार रखे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में जी जान लगा दें, जिससे आगामी विधानसभा में दूसरी पार्टियों के मुंह बंद हो जाएं। जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर सदस्यता करनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्य बनाने चाहिए। उन्होंने पार्टी हाई कमान से अनुरोध किया है कि जो पदाधिकारी मेहनत करके ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाते हैं, उन्हें पीसीसी का सदस्य बनाया जाए।

खुर्जा विधायक बंशी पहाड़िया ने कहा कि यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के चुनाव का जो सिस्टम है, वह खत्म होना चाहिए और पुराने तरीके से ही अध्यक्ष नियुक्त होने चाहिए। शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने कहा कि हमें सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चलना है। इस दौरान ठा. राकेश पुंडीर, जिला मीडिया प्रभारी सच्चिदानंद गौड़, जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा, शिव कुमार शर्मा, यशवंत वाल्मीकि, प्रभात कौशिक, तेजपाल पंडा, महेश शास्त्री, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन डा. अशोक सोलंकी एवं अध्यक्षता सुभाष गांधी ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.