सेन समाज ने प्रणेता की जयंती मनायी
शिकारपुर : सेन समाज द्वारा समाज के प्रणेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी
By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 11:38 PM (IST)
शिकारपुर : सेन समाज द्वारा समाज के प्रणेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गई। लोगों ने उनके त्यागमयी विचारधारा का वर्णन किया।
गुरुकुल दयानंद विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के तहत यज्ञ के बाद सैन समाज के वयोवृद्ध प्रमुख सत्यवीर सिंह आर्य भैया जी द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उसके बाद उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो के कारण ही आज समाज का महत्व है। उनके चित्र पर केसी आर्य, कांति प्रसाद, दयाराम, जगराम, राजेंद्र सेन, रामौतार, सहदेव, कपिल, दीपक व आलोक आदि अनेक लोगों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें